1 लाख रुपये का पर्सनल लोन तुरंत पाएं । कम ब्याज़ दरों पर तत्काल लोन
  • Personal
  • Business
  • Corporate
  • Private Banking
  • Privy League
  • NRI Services
>
Apply Now
1 लाख के पर्सनल लोन के लिए आवेदन करें

1 लाख के पर्सनल लोन के लिए आवेदन करें

उधार की राशि
ब्याज दर (% P.A.)
कार्यकाल (वर्ष)

तुरंत 1 लाख का पर्सनल लोन प्राप्त करें

जब अचानक वित्तीय ज़रूरतों से निपटने की बात आती है, तो पर्सनल लोन एक बेहतरीन तरीका बनकर सामने आता है। यह आपको आसान और तेज़ प्रक्रिया के साथ त्वरित धनराशि प्रदान करता है। कोटक महिंद्रा बैंक आपके लिए पर्सनल लोन लाया है जो आपको आपकी विभिन्न आवश्यकताओं, चाहे वह मेडिकल आपातकालीन स्थिति हो, शिक्षा का खर्च हो, या फिर यात्रा की योजना हो, को पूरा करने के लिए उपयुक्त है।

आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार 1 लाख या उससे भी अधिक तक के पर्सनल लोन का विकल्प चुन सकते हैं।

अगर आप सोच रहे हैं कि कोटक महिंद्रा बैंक से 1 लाख तक का लोन कैसे लें, आवश्यक दस्तावेज़ कौन-कौन से हैं, और आपको बेहतरीन इंटरेस्ट रेट और अन्य लाभ कैसे मिल सकता है तो यहाँ जवाब है।
 

Table of Contents

  • 1 लाख का पर्सनल लोन क्यों चुनें?
  • 1 लाख के पर्सनल लोन की विशेषताएं और लाभ
  • 1 लाख के पर्सनल लोन के लिए पात्रता मानदंड
  • 1 लाख के पर्सनल लोन का इंटरेस्ट रेट
  • 1 लाख के पर्सनल लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
  • 1 लाख के पर्सनल लोन के लिए आवेदन कैसे करें
  • 1 लाख के पर्सनल लोन के लिए 6 साल तक के लिए ईएमआई
  • अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1 लाख का पर्सनल लोन क्यों चुनें?

पर्सनल लोन 1 लाख को चुनने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं :

  • आर्थिक सहारा : अचानक आने वाली आर्थिक चुनौतियों या खर्चों के लिए 1 लाख का पर्सनल लोन आपको एक तत्काल मदद प्रदान कर सकता है।
  • कम इंटरेस्ट रेट : यदि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो 1 लाख का पर्सनल लोन आपको कई विकल्पों की तुलना में कम इंटरेस्ट रेट पर मिल सकता है।
  • कोई सिक्युरिटी की आवश्यकता नहीं : इसे लेने के लिए आपको कोई संपत्ति गिरवी रखने या सिक्युरिटी की आवश्यकता नहीं है, जो इसे एक सरल और अच्छा विकल्प बनाता है।
  • सही स्कीम का चयन : कोटक महिंद्रा बैंक में आप अपनी ज़रूरत के अनुसार सही स्कीम और उचित इंटरेस्ट रेट चुन सकते हैं, जो आपकी वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने में कारगर होगा।

1 लाख के पर्सनल लोन की विशेषताएं और लाभ

आसान आवेदन से लेकर बिना सिक्योरिटी मंज़ूरी तक, ₹1 लाख के पर्सनल लोन की मुख्य विशेषताएं और लाभ यहां देखें:

  • सरल आवेदन प्रक्रिया : 1 लाख के पर्सनल लोन को प्राप्त करना आसान है और इसमें कम दस्तावेज़ की आवश्यकता होती है, इस प्रकार, आपको लंबी कागजी कार्रवाई से गुज़रना नहीं पड़ेगा।
  • इंटरेस्ट रेट : यह 1 लाख का पर्सनल लोन आकर्षक ब्याज़ दर के साथ आता है, जिससे रीपेमेंट का बोझ कम हो जाता है।
  • सिक्युरिटी की आवश्यकता नहीं : इस लोन के लिए कोई सिक्युरिटी नहीं देनी होती। इसे आप अपनी सुविधा के अनुसार आसान किस्तों में चुका सकते हैं।
  • बचत सुरक्षित रहती है : 1 लाख का पर्सनल लोन अचानक आए खर्चों को संभाल लेता है, जिससे आपको अपनी बचत या निवेश तोड़ने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

1 लाख के पर्सनल लोन के लिए पात्रता मानदंड

आइए 1 लाख पर्सनल लोन की पात्रता मापदंड जानते हैं: ,

  • रोज़गार का प्रकार : आवेदक एक एमएनसी, पब्लिक लिमिटेड कंपनी या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत होना चाहिए।
  • आयु : आवेदक की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • न्यूनतम मासिक आय :
    • कोटक बैंक सैलरी खाता धारक के लिए: कम से कम ₹25,000 की नेट मासिक आय।
    • ग़ैर-कोटक बैंक सैलरी खाता धारक के लिए: कम से कम ₹30,000 की नेट मासिक आय।
    • कोटक बैंक के कर्मचारियों के लिए: कम से कम ₹20,000 की नेट मासिक आय।
  • न्यूनतम शैक्षिक योग्यता : आवेदक के पास ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
  • काम का अनुभव : आवेदक को कम से कम एक वर्ष का काम का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही मौजूदा नियोक्ता के साथ कम से कम छह महीने का कार्यकाल भी ज़रूरी है।

1 लाख के पर्सनल लोन का इंटरेस्ट रेट

कोटक महिंद्रा बैंक ने न्यूनतम ₹20,000 की मासिक आय वाले उपभोक्ता के लिए आकर्षक इंटरेस्ट रेट 10.99% से शुरू होता है। उपभोक्ता अपनी पात्रता के आधार पर लोन प्राप्त कर सकते हैं, जिसे वे 1 साल से लेकर 6 साल के बीच किसी भी अवधि का चयन कर के वापिस कर सकते हैं। इसके साथ ही, कोटक महिंद्रा बैंक केपर्सनल लोन ईएमआई केलकुलेटर से आप जान सकते हैं कि 1 लाख के पर्सनल लोन की ईएमआई क्या है।

पर्सनल लोन क्रेडिट सुविधाएं ब्याज दर और लागू शुल्क
पर्सनल लोन के लिए ब्याज दर प्रति वर्ष 10.99% से शुरू
प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 5% तक + लागू टैक्स
पूर्व भुगतान शुल्क आंशिक पूर्व-भुगतान की अनुमति नहीं है।

बकाया मूल ऋण के 20% तक पार्ट-प्रिपेमेंट की अनुमति है। प्रति वित्तीय वर्ष में केवल एक बार इसकी अनुमति है।

प्री-पेमेंट के लिए 500 रुपये का भुगतान + टैक्स देना होगा।
पुनर्भुगतान मोड स्वैप शुल्क प्रति मामले में 500 रुपये के साथ टैक्स अतिरिक्त
ईएमआई बाउंस शुल्क प्रति मामले में 750 रुपये के साथ टैक्स अतिरिक्त

1 लाख के पर्सनल लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़

पर्सनल लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ निम्नलिखित है, जो आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाते हैं:

  • पहचान और पते का प्रमाण (KYC दस्तावेज़): पैन कार्ड पहचान और टैक्स रिकॉर्ड के सत्यापन के लिए अनिवार्य है। इसके साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई भी दस्तावेज़ आपकी पहचान और पते, दोनों के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • आखिरी 3 महीने के बैंक स्टेटमेंट : इसमें आपके वेतन खाते की रिपोर्ट होती है, जो आपकी आय की पुष्टि करते हैं। अगर आप नेट बैंकिंग के माध्यम से अपलोड कर रहे हैं तो यह आवश्यक नहीं है।
  • आखिरी 3 महीने का वेतन स्लिप ( यदि आप सैलरीड हैं ): इससे आपकी सैलरी और आय की पुष्टि होती है जो आवश्यक है ताकि बैंक आपकी प्रति माह की आय को समझ सके।
  • अतिरिक्त ज़रूरतें: इनके अलावा 2-3 हालिया पासपोर्ट साइज़ फोटो, पूरी तरह भरा और हस्ताक्षरित पर्सनल लोन आवेदन फॉर्म, और हस्ताक्षर सत्यापन की ज़रूरत होती है। आवेदन फॉर्म आप कोटक महिंद्रा बैंक की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

1 लाख के पर्सनल लोन के लिए आवेदन कैसे करें

पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने के सिम्पल स्टेप:

  • कोटक महिंद्रा बैंक की वेबसाइट पर जाएं : सबसे पहले, कोटक महिंद्रा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और पर्सनल लोन के विकल्पों की सूची देखें।
  • लोन योजना का चयन करें : लोन के लिए उपयुक्त लोन योजना का चयन करें और उसका विवरण पढ़ें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें : आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा, जिसमें आपकी आवश्यक जानकारी होनी चाहिए।
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें : पैन कार्ड, आधार कार्ड, आखिरी 3 महीने की सैलरी स्लिप और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ को स्कैन करके अपलोड करें।
  • सत्यापन : आवेदन की सत्यापन प्रक्रिया के लिए उपयुक्त विवरण प्रदान करें और आवेदन को सबमिट करें।
  • स्वीकृति और धन निकालना : बैंक द्वारा आपकी लोन योजना को स्वीकृति प्राप्त होने पर, राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाती है। इसके बाद आप धनराशि निकाल सकते हैं।

1 लाख के पर्सनल लोन की ईएमआई (1 से 6 साल)

₹1 लाख का पर्सनल लोन लेने पर आपकी EMI अवधि के हिसाब से तय होती है। हर साल के लिए संभावित ईएमआई नीचे दी गई टेबल में देखें:

लोन की राशि (₹)

ब्याज़दर (p.a.)

अवधि (साल)

ईएमआई (₹)

₹1 लाख

10.99%

1

₹8838

₹1 लाख

10.99%

2

₹4661

₹1 लाख

10.99%

3

₹3274

₹1 लाख

10.99%

4

₹2585

₹1 लाख

10.99%

5

₹2174

₹1 लाख

10.99%

6

₹1,903

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

icon

क्या मुझे ₹1 लाख का पर्सनल लोन तुरंत मिल सकता है?

अगर आप अपनी जॉब से हर महीने ₹205000 या उससे ज़्यादा कमा रहे हैं, और आपके पास पैन और आधार कार्ड है और आप बैंक की अन्य पात्रता शर्तें (जैसे क्रेडिट स्कोर) पूरी करते हैंं, तो आपको कोटक से ₹1 लाख का पर्सनल लोन मिल सकता है। 

1 लाख के लोन पर कितनी ब्याज़ दर है?

कोटक महिंद्रा बैंक में न्यूनतम ₹ रु. 205,000 की मासिक आय वाले उपभोक्ता के लिए आकर्षक ब्याज़ दर 10.99% से शुरू होती है।

क्या बिना सैलरी स्लिप के 1 लाख का लोन मिल सकता है?

हाँ, बिना सैलरी स्लिप के भी लोन मिल सकता है, बशर्ते आप बाकी पात्रता शर्तें पूरी करते हों। आय के सत्यापन के लिए कोटक महिंद्रा बैंक बैंक स्टेटमेंट, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) या फॉर्म 16 जैसे वैकल्पिक दस्तावेज़ स्वीकार करता है। सेल्फ-एम्प्लॉयड, फ्रीलांसर और अनियमित आय वाले आवेदकों के लिए यह सुविधा खास तौर पर काम की है।

मुझे अपने फोन पर 1 लाख का पर्सनल लोन कैसे मिल सकता है?

आपको अपने फोन पर 1 लाख का पर्सनल लोन पाने के लिए कोटक महिंद्रा बैंक की आधिकारिक ऐप को डाउनलोड करें। उसके बाद ऐप में लॉगिन करें और लोन आवेदन करें। आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आपको लोन की मंजूरी मिल सकती है।

₹1 लाख के तत्काल पर्सनल लोन के लिए मासिक ईएमआई क्या है?

ईएमआई लोन की अवधि और ब्याज़ दर पर मासिक ईएमआई निर्भर होती है। ऑनलाइन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करके आप इसकी गणना कर सकते हैं। इस तरह, आप अपने लोन के भुगतान को संभाल सकते हैं और अपनी वित्तीय स्थिति को प्रबंधित कर सकते हैं।

अगला कदम उठाने के लिए तैयार हैं?

Page also available in English