₹5 लाख का पर्सनल लोन - ईएमआई न्यूनतम 10.99% से शुरू
  • Personal
  • Business
  • Corporate
  • Private Banking
  • Privy League
  • NRI Services
>
Apply Now
5 लाख के पर्सनल लोन के लिए आवेदन करें

5 लाख के पर्सनल लोन के लिए आवेदन करें

उधार की राशि
ब्याज दर (% P.A.)
कार्यकाल (वर्ष)

तुरंत 5 लाख का पर्सनल लोन प्राप्त करें

कोटक महिंद्रा बैंक से तुरंत 5 लाख का पर्सनल लोन प्राप्त करना हुआ अब और भी आसान। आकर्षक इंटरेस्ट रेट और सुविधाजनक आवेदन प्रक्रिया के साथ आप आसानी से अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इस विशेष लोन का लाभ उठा सकते हैं। तो आइए इस सुरक्षित और तेज़ लोन की प्राप्ति के लिए जानते हैं, 5 लाख का पर्सनल लोन कैसे लें , ताकि आप अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।

 

विषय सूची

  • 5 लाख का पर्सनल लोन क्यों चुनें?
  • 5 लाख के पर्सनल लोन की विशेषताएं और लाभ
  • 5 लाख का पर्सनल लोन किन-किन कामों के लिए लिया जा सकता है?
  • 5 लाख के पर्सनल लोन के लिए पात्रता मानदंड
  • 5 लाख के पर्सनल लोन की इंटरेस्टरेट
  • 5 लाख के पर्सनल लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
  • 5 लाख के पर्सनल लोन के लिए आवेदन कैसे करें
  • 5 लाख का पर्सनल लोन लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
  • 5 लाख के पर्सनल लोन के लिए 6 साल तक के लिए ईएमआई
  • 5 लाख के पर्सनल लोन की ईएमआई कैसे कम रखें?
  • 5 लाख के पर्सनल लोन के लिए EMI Calculator का उपयोग क्यों करें?
  • निष्कर्ष
  • अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 

5 लाख का पर्सनल लोन क्यों चुनें?

कोटक महिंद्रा बैंक के 5 लाख के पर्सनल लोन का चयन करने के पीछे कई निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:

 

  • कम इंटरेस्ट रेट: कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा प्रदान किए जाने वाले 5 लाख के पर्सनल लोन पर कम ब्याज़ दर से आप के वित्तीय बोझ को कम करने में मदद मिलती है। इससे आप जान सकते हैं कि 5 लाख के पर्सनल लोन की ईएमआई क्या है।
  • तेज़ मंज़ूरी: आप तेज़ मंज़ूरी और सुरक्षित लेन-देन का लाभ उठा सकते हैं, जिससे ज़रूरत के समय आपको आसानी से आवश्यक वित्तीय सहायता मिलती है।
  • आसान ऑनलाइन प्रक्रिया: सरल और आसान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से आप बिना किसी परेशानी के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • व्यापक राशि: रु. 5 लाख तक की राशि आपको आपकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन में उपलब्ध है।
  • न्यूनतम दस्तावेज़: आवेदन के लिए कम दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है, जिससे आवेदन प्रक्रिया ज़्यादा आसान और तेज़ होती है।

 

5 लाख के पर्सनल लोन की विशेषताएं और लाभ

आप कोटक महिंद्रा बैंक के पर्सनल लोन से मिलने वाले निम्नलिखित विशेषताओं और लाभों का लाभ उठा कर सही लोन का चयन करके अपनी आर्थिक ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं:

  • इंटरेस्ट रेट: कोटक महिंद्रा बैंक पर्सनल लोन की आकर्षक इंटरेस्ट रेट सिर्फ 11% प्रति वर्ष से शुरू होती है।
  • लोन राशि: यह लोन रु. 50,000 से लेकर रु. 35 लाख तक की राशि प्रदान करता है, जिससे आप अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।
  • लोन की अवधि: आप इस लोन अवधि को 6 वर्ष तक बढ़ा सकते हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति को सुधारने में मदद कर सकता है।
  • कॉलेट्रल फ्री लोन: कोटक पर्सनल लोन एक असुरक्षित लोन है, जिसमें कोई सिक्युरिटी की आवश्यकता नहीं हैं, और यह आवेदन प्रक्रिया को भी सरल बनाता है।
  • प्रोसेसिगं फीस: कोटक महिंद्रा बैंक के पर्सनल लोन में लोन राशि पर 1.10% - 1.50% + GST और अन्य लागू होने वाले टैक्स पर प्रोसेसिगं फीस लागू होती हैं।

 

5 लाख का पर्सनल लोन किन-किन कामों के लिए लिया जा सकता है?

5 लाख का पर्सनल लोन आपकी कई व्यक्तिगत वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद कर सकता है। इस राशि का उपयोग आप अपनी सुविधा और आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं।

  • मेडिकल इमरजेंसी के खर्च पूरे करने के लिए
  • शादी या अन्य पारिवारिक समारोहों के लिए
  • घर की मरम्मत या रेनोवेशन के लिए
  • उच्च शिक्षा या प्रोफेशनल कोर्स की फीस भरने के लिए
  • घरेलू उपकरण या फर्नीचर खरीदने के लिए
  • यात्रा या छुट्टियों की योजना बनाने के लिए
  • मौजूदा वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए

 

5 लाख के पर्सनल लोन के लिए पात्रता मानदंड

कोटक महिंद्रा बैंक 5 लाख के पर्सनल लोन की पात्रता मापदंड को पूरा करने के लिए इन निम्नलिखित मानकों को पूरा करके आप अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं:

 

  • रोज़गार के प्रकार: इस लोन में वेतन भोगी व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाती हैं, जिसमें आवेदक को एक एमएनसी, पब्लिक लिमिटेड कंपनी, या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नियुक्त होना चाहिए।
  • आयु: न्यूनतम: 21 वर्ष, अधिकतम: 60 वर्ष
  • मासिक आय: कॉर्पोरेट कर्मचारी के लिए: रु. 25,000, गैर-कॉर्पोरेट कर्मचारी के लिए: रु. 30,000, कोटक महिंद्रा बैंक के कर्मचारी के लिए: रु. 20,000
  • शैक्षिक योग्यता: आवेदक के पास कम से कम ग्रैजूएट की डिग्री होनी चाहिए।
  • काम का अनुभव: कम से कम 1 वर्ष का काम का अनुभव होना चाहिए।
  • निवास: आवेदक को कम से कम एक वर्ष के लिए वर्तमान शहर का निवासी होना चाहिए।
  • सीबिल स्कोर: 750 और उस से ऊपर।

 

5 लाख के पर्सनल लोन की इंटरेस्ट रेट

कोटक महिंद्रा बैंक के पर्सनल लोन की इंटरेस्ट रेट सिर्फ़ 11% प्रति वर्ष से शुरू होती है, जिससे यह लोन आपकी आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक सुविधाजनक विकल्प है।
 

पर्सनल लोन क्रेडिट सुविधाएं ब्याज दर और लागू शुल्क

पर्सनल लोन के लिए ब्याज दर

प्रति वर्ष 10.99% से शुरू

प्रोसेसिगं फीस

Up to 5% of loan amount +

Applicable Taxes

पूर्व भुगतान शुल्क

1 फरवरी 2020 या उससे पहले वितरित ऋणों के लिए - आंशिक पूर्व-भुगतान की अनुमति नहीं है

1 फरवरी 2020 के बाद वितरित ऋणों के लिए - 12 महीने पूरे होने के बाद - बकाया मूल ऋण के 20% तक पार्ट-प्रीपेमेंट की अनुमति है। प्रति वित्तीय वर्ष में केवल एक बार इसकी अनुमति है।

प्री-पेमेंट के लिए 500 रुपये का भुगतान + टैक्स देना होगा

पुनर्भुगतान मोड स्वैप शुल्क

प्रति मामले में 500 रुपये के साथ टैक्स अतिरिक्त

ईएमआई बाउंस शुल्क

प्रति मामले में 500 रुपये के साथ टैक्स अतिरिक्त

 

5 लाख के पर्सनल लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़

आप कोटक महिंद्रा बैंक के पर्सनल लोन के लिए निम्नलिखित मुख्य दस्तावेज़ तैयार रख सकते हैं, जो आपके लोन के आवेदन प्रक्रिया को सरल और तेज़ बनाते हैं:

 

  • तीन महीने की सैलरी स्लिप
  • तीन महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • पैन और आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र, जैसे कि ड्राइविगं लाइसेन्स, पासपोर्ट, वोटर आईडी

 

5 लाख के पर्सनल लोन के लिए आवेदन कैसे करें

आप कोटक महिंद्रा बैंक के पर्सनल लोन के लिए निम्नलिखित सरल कदमों के साथ 5 लाख के पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो आपको आसानी से लोन प्राप्त करने में मदद करेगी:

 

  • ऑनलाइन पंजीकरण: कोटक महिंद्रा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भरें।
  • व्यक्तिगत जानकारी: आवेदन में अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि पता, आधार नंबर, वेतन विवरण भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड: आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज़ जैसे कि सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट, पैन और आधार कार्ड अपलोड करें।
  • लोन राशि चयन: आवेदन में चाहिए लोन की राशि का चयन करें, जो रु. 5 लाख तक हो सकती है।
  • इंटरेस्ट रेट चयन: आपको इंटरेस्ट रेट और लोन की अवधि का चयन करना होगा।
  • आवेदन सबमिट और मंज़ूरी: सभी विवरण सही होनेपर आवेदन सबमिट करें और लोन के मंज़ूर होने का इंतज़ार करें।

 

5 लाख का पर्सनल लोन लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

लोन के लिए आवेदन करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों की जांच करना आपके लिए सही निर्णय लेने में मदद कर सकता है।

 

  • अपनी मासिक आय के अनुसार EMI तय करें।
  • ब्याज दर और सभी लागू शुल्क पहले समझ लें।
  • लोन अवधि अपनी भुगतान क्षमता के अनुसार चुनें।
  • अपना CIBIL स्कोर पहले जांच लें।
  • सभी दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें।
  • लोन की शर्तों को ध्यान से पढ़कर ही आवेदन करें।

 

5 लाख के पर्सनल लोन के लिए 6 साल तक के लिए ईएमआई

लोन की राशि (₹) ब्याज दर (p.a.) अवधि (साल) ईएमआई (₹)

₹5 लाख

10.99%

1

₹44189

₹5 लाख

10.99%

2

₹23302

₹5 लाख

10.99%

3

₹16367

₹5 लाख

10.99%

4

₹12921

₹5 लाख

10.99%

5

₹10869

 

5 लाख के पर्सनल लोन की ईएमआई कैसे कम रखें?

कम ईएमआई चुनने से आपके मासिक बजट को बेहतर तरीके से मैनेज करना आसान हो जाता है। आवेदन करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें।

सुझाव लाभ

लंबी लोन अवधि चुनें

मासिक EMI कम हो सकती है

अच्छा CIBIL स्कोर बनाए रखें

बेहतर ब्याज दर मिलने की संभावना बढ़ती है

उतनी ही राशि लें जितनी आवश्यकता हो

कुल ब्याज का बोझ कम रहता है

समय पर EMI भरें

भविष्य में बेहतर लोन ऑफर मिलने में मदद मिलती है

EMI Calculator का उपयोग करें

पहले से अपनी मासिक किस्त की योजना बना सकते हैं

 

5 लाख के पर्सनल लोन के लिए EMI Calculator का उपयोग क्यों करें?

EMI Calculator आपकी मासिक किस्त का अनुमान लगाने में मदद करता है। इससे आप लोन लेने से पहले अपने बजट की बेहतर योजना बना सकते हैं।

EMI Calculator की मदद से आप:

 

  • अलग-अलगब्याजदरोंकीतुलनाकरसकतेहैं।
  • विभिन्नलोनअवधिकेअनुसार EMI देखसकतेहैं।
  • कुलब्याजऔरकुलभुगतानराशिकाअनुमानलगासकतेहैं।
  • अपनीमासिकआयकेअनुसारउपयुक्त EMI चुनसकतेहैं।

इससे आवेदन करने से पहले सही वित्तीय योजना बनाना आसान हो जाता है।

 

निष्कर्ष

कोटक महिंद्रा बैंक आपको आकर्षक ब्याज दरों, न्यूनतम दस्तावेज़ों और आसान डिजिटल आवेदन प्रक्रिया के साथ पर्सनल लोन की सुविधा प्रदान करता है। साथ ही, बैंक का Personal Loan EMI Calculator और Eligibility Calculator आवेदन से पहले सही लोन राशि और मासिक EMI का अनुमान लगाने में मदद करते हैं। इससे आप अपनी वित्तीय योजना बेहतर तरीके से बना सकते हैं।

Frequently Asked Questions

icon

क्या 5 लाख के पर्सनल लोन के लिए सह-आवेदक (Co-applicant) जोड़ना जरूरी है?

नहीं। अधिकांश मामलों में वेतनभोगी आवेदक स्वयं आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय बैंक की पात्रता जांच और क्रेडिट मूल्यांकन पर निर्भर करता है।

क्या पर्सनल लोन लेने से मेरा CIBIL स्कोर प्रभावित होता है?

लोन के लिए आवेदन करने पर क्रेडिट जांच की जाती है। यदि आप समय पर सभी EMI का भुगतान करते हैं, तो आपका क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत बनने में मदद मिल सकती है।

क्या मैं लोन मिलने के बाद अपनी EMI की तारीख बदल सकता हूँ?

कुछ मामलों में बैंक निर्धारित शुल्क के साथ EMI की तारीख या रिपेमेंट मोड बदलने की सुविधा प्रदान कर सकता है। इसके लिए लागू नियम और शुल्क बैंक की शर्तों के अनुसार होंगे।

क्या 5 लाख के पर्सनल लोन पर स्टाम्प ड्यूटी भी लागू होती है?

हाँ। स्टाम्प ड्यूटी संबंधित राज्य के लागू नियमों के अनुसार ली जाती है। इसकी राशि आपके राज्य के कानूनों पर निर्भर करती है।

क्या मैं आवेदन करने से पहले अपनी लोन पात्रता ऑनलाइन जांच सकता हूँ?

हाँ। आवेदन करने से पहले Eligibility Calculator की मदद से अपनी संभावित पात्रता का अनुमान लगाया जा सकता है। इससे आपको उपयुक्त लोन राशि और आगे की योजना बनाने में सुविधा मिलती है।

अगला कदम उठाने के लिए तैयार हैं?