आधार कार्ड पर पर्सनल लोन कैसे पाएं?
आप आधार कार्ड का उपयोग करके कम पैसे का लोन पाने के लिए कोटक बैंक ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि कोटक महिंद्रा बैंक का पर्सनल लोन ₹50,000 से शुरू होता हैकोटक महिंद्रा बैंक की मोबाईल ऐप का प्रयोग कर सकते हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक का पर्सनल लोन ₹50,000 से शुरू होता है, इसलिए ₹10,000 का पर्सनल लोन इस प्रोडक्ट में उपलब्ध नहीं हैआप कोटक महिंद्रा बैंक से मिनमम रु.50,000 तक का पर्सनल लोन पा सकते हैं।
सैलरी स्लिप के बिना आधार कार्ड पर पर्सनल लोन के लिए, आप कोटक महिंद्रा बैंक में आवेदन कर सकते हैं, जो न्यूनतम दस्तावेज़ मांगता है। चुनिंदा मौजूदा ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन[1] बिना दस्तावेज़ों के भी मिल सकता है।मे आवेदन करें जो न्यूनतम दस्तावेज़ मांगते हैं।
आधार कार्ड का उपयोग करके रु.50,000 रुपये का पर्सनल लोन पाने के लिए, कोटक महिंद्रा बैंक में ऑनलाइन आवेदन करें।
नहीं। आधार कार्ड केवाईसी का हिस्सा है। इसके साथ पैन कार्ड, आय प्रमाण और बैंक स्टेटमेंट भी ज़रूरी होते हैं। सिर्फ़ प्री-अप्रूव्ड ग्राहकों को दस्तावेज़ों के बिना लोन मिल सकता है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के प्री-पेमेंट चार्जेस निर्देश, 2025 के अनुसार, 1 जनवरी 2026 या उसके बाद स्वीकृत फ़्लोटिंग रेट पर्सनल लोन (व्यक्तिगत, ग़ैर-व्यावसायिक) पर कोई प्री-पेमेंट शुल्क नहीं लगता। कोटक महिंद्रा बैंक का पर्सनल लोन फ़िक्स्ड दर पर मिलता है, इसलिए बैंक की घोषित शुल्क तालिका ही लागू होती है।
आधार कार्ड पर पर्सनल लोन कैसे पाएं?
आपको कभी-कभी अचानक धन की आवश्यकता पड़ सकती है, फिर चाहे वह चिकित्सा बिल हो या कोई अन्य ज़रूरी ख़र्च हो। कोटक महिंद्रा बैंक का पर्सनल लोन आपकी इन ज़रूरतों को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है। आइए, इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानते हैं कि आप बैंक से आसानी से आधार कार्ड पर पर्सनल लोन कैसे पा सकते हैं।
विषय-सूची
आधार कार्ड पर पर्सनल लोन क्या है?
आधार कार्ड पर पर्सनल लोन कोई अलग प्रकार का लोन नहीं है। दरअसल, आपका आधार कार्ड ज़रूरी दस्तावेज़ों में से एक होता है, जिसकी मदद से बैंक आपकी पहचान और पते को सत्यापित करता है। कोटक महिंद्रा बैंक के रेगुलर पर्सनल लोन के लिए भी आपको आधार कार्ड जमा करना होता है। आधार आधारित वीडियो वेरिफ़िकेशन से केवाईसी (नो योर कस्टमर) पूरी तरह डिजिटल हो जाती है, इसलिए ब्रांच जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
आधार कार्ड पर पर्सनल लोन के लिए पात्रता मापदंड क्या है?
कोटक महिंद्रा बैंक में पर्सनल लोन आसानी से पाने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा:
आधार कार्ड पर पर्सनल लोन की ब्याज़ दरें और अन्य शुल्क क्या हैं?
कोटक महिंद्रा बैंक विभिन्न प्रकार के पर्सनल लोन प्रदान करता है, जिसमें आधार कार्ड पर लोन भी शामिल है। आइए जानते हैं कि कोटक महिंद्रा बैंक के आधार कार्ड पर्सनल लोन पर लागू ब्याज़ दर व अन्य शुल्क क्या हैं:
लोन राशि
₹50,000 से ₹1 करोड़ तक
अवधि
1 से 6 साल
पर्सनल लोन के लिए ब्याज़ दर (फ़िक्स्ड)
10.99% प्रति वर्ष से शुरू
लोन प्रोसेसिंग चार्ज
लोन की राशि का 5% तक + लागू टैक्स (नॉन-रिफ़ंडेबल; डिस्बर्सल के समय लोन राशि से काटा जाता है)
लॉक-इन अवधि
पहली ईएमआई (समान मासिक किस्त) चुकाने के बाद कोई लॉक-इन नहीं
पुनर्भुगतान मोड स्वैप शुल्क
रु500 + टैक्स प्रति बार
ईएमआई बाउंस शुल्क
रु750 प्रति बार (टैक्स सहित)
फ़ॉरक्लोज़र/पार्ट पेमेंट शुल्क
3 साल तक: बकाया मूलधन/पार्ट पेमेंट राशि पर 4% + टैक्स
3 साल के बाद: 2% + टैक्स
पार्ट पेमेंट की सीमा
बकाया मूलधन का 20% तक; वित्त वर्ष में केवल एक बार; असर ईएमआई या अवधि, किसी एक पर लिया जा सकता है
ओवरड्यू ईएमआई पर पीनल चार्ज
बकाया राशि पर 8% प्रति वर्ष + लागू टैक्स (देरी के वास्तविक दिनों के लिए)
आधार कार्ड पर पर्सनल लोन की विशेषताएं और लाभ
कोटक महिंद्रा बैंक से आधार कार्ड पर पर्सनल लोन लेना अब आसान और सुविधाजनक हो गया है, जिसके निम्नलिखित विशेषताएँ और लाभ हैं:
आधार कार्ड पर पर्सनल लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
कोटक महिंद्रा बैंक से पर्सनल लोन प्राप्त करना आसान और सुविधाजनक है। आधार कार्ड होने से प्रक्रिया और भी सरल हो जाती है। आइए जानते हैं कि किन स्टेप्स को फ़ॉलो करके आप आसानी से आधार कार्ड पर पर्सनल लोन के लिए आवेदन कैसे करें:
उदाहरण से समझें
You have already rated this article
OK